IQNA

थाईलैंड में कुरान म्यूजियम खोला जाएगा

15:42 - July 03, 2023
समाचार आईडी: 3479396
thaipost.net के हवाले से IKNA के मुताबिक, यह म्यूजियम संस्कृति मंत्रालय के visual arts विभाग और इस्लामिक सेंटर के प्रयासों से लॉन्च किया जाएगा।

कुरान सांस्कृतिक विरासत म्यूजियम थाईलैंड के नाराथिवाट शहर में खोला जाएगा, जो इस देश के दक्षिण में स्थित है।

thaipost.net के हवाले से IKNA के मुताबिक, यह म्यूजियम संस्कृति मंत्रालय के visual arts विभाग और इस्लामिक सेंटर के प्रयासों से लॉन्च किया जाएगा। संग्रहालय के मुख्य भवन का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है और अब म्यूजियम के अधिकारी संग्रहालय को अंतिम रूप देने और अगले साल 2024 की शुरुआत में इसे आधिकारिक तौर पर फिर से खोलने तक Operation की तैयारी के लिए सुविधाओं और सामान की तैयारी कर रहे हैं।

यह संग्रहालय 100 से 1000 वर्ष पुरानी कुरान के नुस्खों को महफूज़ करने का स्थान होगा, जो थाईलैंड और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में पाए गए हैं।

साथ ही, थाईलैंड का राष्ट्रीय म्यूजियम और पुस्तकालय इस म्यूजियम के सदस्यों के लिए विशेष म्यूजियम और लाइब्रेरियनशिप पाठ्यक्रम आयोजित करेगा ताकि वे इस संग्रहालय को अच्छी तरह से चला सकें।

थाईलैंड के संस्कृति मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस म्यूजियम की सभी गतिविधियों को इस मंत्रालय द्वारा स्थायी रूप से समर्थन दिया जाएगा।

इसके अलावा, इस केंद्र के लिए एक और विशेष कार्यक्रम कुरान शिक्षा है, जहां लोग इस संग्रहालय के ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा करते हुए कुरान शिक्षा पाठ्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

थाईलैंड में कुरान म्यूजियम खोला जाएगा

थाईलैंड में कुरान म्यूजियम खोला जाएगा

थाईलैंड में कुरान म्यूजियम खोला जाएगा

थाईलैंड में कुरान म्यूजियम खोला जाएगा

थाईलैंड में कुरान म्यूजियम खोला जाएगा

 

 

4152099

captcha