IQNA

उज्बेकिस्तान में कुरान की सबसे पुरानी प्रतियों में से एक की मरम्मत

17:19 - June 20, 2021
समाचार आईडी: 3476061
तेहरान(IQNA)उज़्बेक संस्कृति मंत्रालय ने फ्रांस में लौवर संग्रहालय के विशेषज्ञों की मदद से कुरान की सबसे पुरानी प्रतियों में से एक की पूर्ण मरम्मत की सूचना दी।

आज़रताज समाचार एजेंसी के मुताबिक,उज़्बेक संस्कृति मंत्रालय और कला विकास कोष ने पवित्र कुरान की सबसे पुरानी प्रतियों में से एक को पुनर्स्थापित किया है, जिसे कट्टा लंगर के रूप में जाना जाता है, जो आठवीं शताब्दी ईस्वी पूर्व की है।
 
आज़रताज न्यूज एजेंसी ने बताया कि फ्रांस में लौवर संग्रहालय के दो विशेषज्ञों को इस संस्करण की मरम्मत के लिए आमंत्रित किया गया है।
 
पवित्र कुरान की इस प्रति को मरम्मत करने का काम तीन चरणों में किया गया है। पहला चरण नवंबर 2019 में, दूसरा चरण फ़रवरी 2020 में और अंतिम चरण इस साल मई में पूरा हुआ।
 
इस पुरानी प्रति को उज्बेकिस्तान गणराज्य के कश्क़ा दर्या राज्य में क़म्माशी शहर की लांगार ओटा मस्जिद में रखा गया है।
3978512
ترمیم یکی از قدیمی‌ترین نسخه‌های قرآن در ازبکستان
 
captcha